July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

कोरबा दूसरे की जमीन का सौदा कर ठगी करने का आरोप-चेक भी हुआ अनादरित
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के करतला थाना अंतर्गत किसी अन्य की भूमि को अपने परिवार की भूमि बताकर हजारों रूपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया हैं। प्रार्थी के द्वारा इस संबंध में करतला थाना में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बेहरचुवां थाना करतला निवासी को रामपुर निवासी एक व्यक्ति के द्वारा एक ऋण पुस्तिका दिखाकर कहा कि उसके दादा के नाम से ग्राम नोनदरहा तहसील करतला 1.145 हेक्टेयर भूमि स्थित है। फिरोज खान के साथ जाकर उक्त भूमि को देखा एवं पसंद करने उपरांत 4 लाख रूपया प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हुआ। अपने खाते के माध्यम से 55 हजार रुपया खाते में ट्रांसफर कर 29 अक्टूबर को प्रदान किया गया। 5 हजार रूपया का भुगतान नगद किया गया तथा शेष बकाया रकम का भुगतान पंजीयन के समय किया जाना था।
बाद में जब प्रार्थी ने उक्त व्यक्ति द्वारा प्रदत्त भूमि संबंधित दस्तावेज को लेकर पटवारी एवं तहसीलदार के कार्यालय में जाकर पता किया तो ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा किसी अन्य के नाम की भूमि को अपने दादा की भूमि बताकर 60 हजार रूपए का गबन कर लिया गया है। अब रकम वापस मांगी गई तब फिरोज खान ने अपने खाते का चेक रकम वापसी हेतु प्रदान किया। चेक को प्रार्थी के मामा द्वारा अपने नाम से लिया एवं अपने खाते में लगाया। उक्त चेक अनादरित हो गया है तब उसके विरूद्ध अपराध दर्ज कराया गया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.