July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा राताखार मुक्तिधाम में लगभग साढ़े 3 साल पहले ट्रैलर चालक की पेड़ से मिली लटकती लाश के मामले में अपराध दर्ज
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  कोतवाली थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल ने जानकारी दी हैं की विगत 05.11.2020 को प्रातः करीब 5 बजे मुक्तिधाम राताखार में बरगद के पेड़ पर फांसी के फंदे से संदिग्ध अवस्था में लटकता एक शव मिला था। जिसकी शिनाख्ती सोनाउ राम पिता ररू राम साहू 70 वर्ष निवासी मानस चौक, राताखार के रूप में हुई थी। इस मामले की विवेचना जारी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक पत्र भी बरामद किया था। मृतक वाहन चालक था। लंबी विवेचना के पश्चात पुलिस ने वाहन स्वामी के विरुद्ध प्रताड़ना का आरोप बरामद पत्र के आधार पर दर्ज किया हैं। जिसमे वाहन से संबंधित स्वामी के विरुद्ध मृत्युकारित निर्णय लेने पर मृतक को विवश करने का आरोप लगाया गया हैं। आगे की विवेचना जारी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.