July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* कोरबा निवासी होने जताई जा रही संभावना
* संबलपुर पुलिस कर रही है पतासाजी
* सोशल मीडिया में फोटो वायरल
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  ओडीसा प्रदेश के संबलपुर जिलान्तर्गत तेलकुली थाना में संबलपुर-झारसुगड़ा बार्डर के पास 27 मई दिन सोमवार को एक पेड़ के नीचे लगभग 30-40 वर्षीय महिला की लाश मिली। सूचना पर तेलकुली थाना से एसआई श्री मोहंती के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना क्षेत्र के निरीक्षण करने पर मृतका साड़ी पहने व नंगे पांव मिली। मौके पर ऐसा कोई भी दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस टीम के आसपास क्षेत्र में पतासाजी करने पर एक होटल में जानकारी दी गयी की उक्त महिला ने वहां खाना खाया था। होटल संचालक ने बताया कि बातचीत के दौरान महिला ने कोरबा नगर के होने की बात कही थी। जिसके आधार पर संबलपुर पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए पतासाजी में जुटी है। मृतक महिला का फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.