July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा अंचल के विकास की मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला रखने वाले, कोरबा विकास के प्रणेता, तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमरजीत सिंह गहरवार का आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर कोरबा नगर में रह रहे उनके शुभचिंतकों, मित्रो में शोक की लहर फैल गई है।
स्व. अमरजीत सिंह गहरवार का जन्म 03 अप्रैल 1947 को मध्यप्रदेश के सीधी जिला स्थित पैतृक ग्राम हरदिहा में हुआ था, स्व. गहरवार ने काफी समय तक तत्कालीन विकास प्राधिकरण कोरबा (साडा) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी, उन्हें कोरबा के विकास का प्रणेता तथा आज के विकसित कोरबा के विकास को मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला स्थापित करने वाली शख्सीयत के रूप में जाना जाता रहा है, आज लगभग 77 वर्ष की उम्र में भोपाल में उनका दुखद निधन हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.