August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 22वां श्री श्याम वार्षिक उत्सव का 27 मई दिन सोमवार को अंतिम दिन था। इस उत्सव के लिए मिशन रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था। वहीं मंदिर में विराजमान श्रीश्याम का एक क्विंटल एक किलो फूलों से अलौकिक शृंगार किया गया था।
मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को श्रीश्याम की यह छवि अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। आयोजन स्थल पर श्रीश्याम प्रभु के भजनों की प्रस्तुति देने कोलकाता व जयपुर के भजन गायक अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। श्रीश्याम संकीर्तन में भजनों की प्रस्तुति देर रात शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्त शामिल हुए।
श्रीश्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष रोहिणी सुल्तानिया ने बताया कि भजन संध्या में पांच हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.