February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* अन्य प्रशिक्षु डीएफओ व पदस्थ रेंजर लगे हुए हैं कतार में
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में एक ही रेंजर को उसके रेंज के अलावा चार और रेंज का प्रभार लंबे समय से सौंपा गया है। एक रेंज में तो रेंजर पदस्थ कर दिया गया है और यहीं पर प्रभारी रेंजर के तौर पर प्रशिक्षु डीएफओ को भी रेंज संभालना है लेकिन उन्हें प्रभार नहीं सौंपा जा रहा है। कटघोरा रेंज के रेंज अपने कटघोरा रेंज के साथ-साथ जटगा रेंज, कसनिया डिपो काष्ठागार, पसान उत्पादन रेंज, पाली-चैतमा उत्पादन रेंज का भी प्रभार संभाल रहे हैं।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षु डीएफओ को जटगा रेंज का प्रभार सौंपा गया है ताकि वह रेंजर के तौर पर कार्य करते हुए अपने कार्य की बारीकियों को समझे। दूसरी तरफ दूसरे प्रशिक्षु डीएफओ को जटगा का रेंजर नियुक्त किया गया है लेकिन इन दोनों को भी ना तो रेंजर प्रभार सौंप रहे हैं और ना ही अधिकारी प्रभार लेने के मामले में गंभीरता दिखा रहे हैं।
अकेले वह चारों दिशाओं में मौजूद रेंज का निरीक्षण करते हैं और जंगल संभालते हैं। साथ ही कार्यालय में बैठकर दूसरे रेंज को भी वे संभाल रहे हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.