February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में एक नाबालिग लड़की को आत्महत्या करने हेतु मजबूर करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैं की 24 मई को नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र के ग्राम मोरगा का है। जांच के दौरान युवक के खिलाफ कई सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
कोरबा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को सलिहाभांठा निवासी युवक के खिलाफ कई सबूत मिलने पर मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.