February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ऐतमा वन परिक्षेत्र के ग्राम कोनकोना में तेंदुआ देखा गया। बताया जा रहा हैं की तेंदुआ खेत पर टहलते और आराम करते नजर आया। तेंदुआ देखे जाने की जानकारी वायरल होते ही स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग में हड़कंप मच गया हैं।
कुछ दिन पहले ही चैतमा वन परिक्षेत्र के राह में तेंदुए की हत्या के बाद अलर्ट तेंदुए पर नजर रखे जाने कैमरे लगाए गए थे। सूचना मिलते ही वन विभग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ कुमार निशांत ने खुद मोर्चा संभाला हुआ हैं, घण्टो मशक्कत के बाद रेस्कयू सफल रहा। तेंदुए को पकड़ने बिलासपुर के कानन-पेंडारी से दल बुलाया गया था। जानकारी के अनुसार मौके पर तेंदुआ भीषण गर्मी के चलते बीमार हो गया हैं। इसीलिए पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया था।
कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 9:00 बजे इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गयी। जहां मौके पर पहुंच बिलासपुर से टीम बुलाकर तेंदुए को पकड़ा गया है जहां उच्च अधिकारी को निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.