February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल के एचडीएफसी निहारिका क्षेत्र व दर्री क्षेत्र के मैनेजर सहित 3 व्यक्ति के ऊपर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार निहारिका क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में एक युवती काम करती थी। युवती का आरोप है कि बैंक में काम करने वाले बैंक मैनेजर सहित दुसरी शाखा के बैंक मैनेजर और एक युवक उससे छेड़छाड़ करते हैं। इतना ही नहीं उसके ऊपर गलत आरोप भी लगाया जाता है। युवती काफी समय से इस बैंक में काम कर रही थी।
* प्रताड़ना से तंग आकर दूसरे बैंक मे नौकरी करने का लगाया आरोप
युवती का कहना हैं की प्रताड़ित होने के बाद उसने एचडीएफसी बैंक में नौकरी छोड़ दूसरे बैंक में नौकरी करने लगी। युवती ने बताया कि वहां पर भी उनके द्वारा वहां के कर्मचारियों को उसके बारे में गलत बाते बताई गयी। उसने आगे कहा की किसी युवक के साथ उसकी फोटो भी वायरल की गयी। जब सारी हदें पार हो गई तब इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस चौकी में की।
* एक कथित आरोपी युवती को मुंबई से किया जाएगा गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस में एचडीएफसी निहारिका क्षेत्र व दर्री क्षेत्र के मैनेजर सहित 3 व्यक्ति व एक युवती मुम्बई निवासी सुजाता के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। तीन कथित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया हैं। वहीं एक कथित आरोपी युवती को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच कार्यवाही करते हुए तीन लोगों की गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.