कोरबा शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला पिलाने के बाद पीड़िता के साथ बलात्कार का आरोप-गिरफ्तार



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद पीड़िता के साथ किया बलात्कार कर अश्लील वीडियो व फोटो बनाने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की कथित आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पिछले 4 वर्षों से पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया जा रहा हैं। साथ ही आरोप लगाया जा रहा हैं की पीड़िता की शादी पक्की होने के बाद कथित आरोपी ने शादी भी तुड़वाई व पीड़िता व घरवालों को जान से मारने धमकी दी।
कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में बांकीमोंगरा निवासी पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई हैं की एक दोस्त के साथ घर पर आए उसके दोस्त से परिचय होने के बाद कटघोरा में उसके द्वारा पीड़िता को शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर बांकीमोंगरा निवासी ने मुझे पिलाया। जिसके बाद चक्कर आने पर उसके द्वारा मुझे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटर सायकल में ढेलवाडीह के जंगल मे ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा की उसने अश्लील वीडियो व फ़ोटो अपने मोबाइल में बना लिया। जिसके बाद उसके द्वारा वीडियो व फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 2021 से 2024 तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, विसाखापट्टनम ले जाकर शारीरिक संबंध बनायेतथा पीड़िता से अबतक लगभग 3 लाख 75 हज़ार भी ले चुका है। जिसके बाद कटघोरा थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई।
कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी ने टीम गठित कर कथित आरोपी की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी ग्राम सुलेसा, थाना बगीचा जिला जशपुर से की गयी। कथित आरोपी को न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

