कोरबा जंगली सुअर ने किया युवक पर जानलेवा हमला



* पहली बार जंगली सुअर आया आबादी क्षेत्र में
* मलगांव निवासी दिलराज सिंह पर किया हमला, दोनो हाथो को काट किया घायल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के हरदीबाजार कालेज पीछे मलगांव (कैंप) निवासी दिलराज सिंह तंवर उम्र 58 वर्ष हरदीबाजार शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में कार्यरत है। वे रोज की तरह सुबह लगभग 6.30 बजे गाय को बाहर बाड़ी में पैरा खिलाने के लिए निकाल रहा था। इसी दौरान एक जंगली सुअर कालेज के पीछे लगे नर्सरी की तरफ से तेज गति से दौड़ते हुए आया, दिलराज सिंह कुछ कर पाता सुअर ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया।
दिलराज सिंह अपनी जान बचाने के लिए उस जंगली सुअर से भिड़ गया, जंगली सुअर ने अपने मुंह से दिलराज सिंह के दोनो हाथों की उंगलियों को बुरी तरह काट लिया, इस दौरान अन्य लोग भी आ गए। बताया जा रहा हैं की जंगली सुअर हमला कर कालेज पीछे नर्सरी की ओर भाग गया। तब जाकर परिजनों ने हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर भर्ती किया और उपचार शुरू हुआ।
रेकी, अंडीकछार, नेवसा जंगल जो हरदीबाजार से लगे हुऐ हैं इनका क्षेत्र कटरा, अद्राली, चोढ़ा, खोंदरा जंगल से जुड़ा हुआ है वहीं जंगली सुअर, बंदर, हिरन बीच-बीच में आबादी क्षेत्र में भोजन पानी की तलाश में भटकते हुए पहुंच जाते हैं।
संतोष रात्रे डिप्टी रेंजर वन परिक्षेत्र दीपका ने बताया की ग्राम मालगांव निवासी दिलराज सिंह तंवर पर एक जंगली सूअर ने हमला कर उसके दोनों हाथों को काटे जाने की सूचना मिली है जिसके उपचार के लिए तत्काल शासन की ओर से ₹500 दिया गया है पीड़ित की ओर से आवेदन ले लिया गया है पीड़ित के उपचार में जो खर्चा आता है उसे शासन की ओर से दिया जाएगा।

