July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब गहरीकरण कार्य में मजदूरी कर रहे ग्रामीण की ट्रैक्टर में दबकर मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की माने तो मनरेगा के कार्य में नियम विरुद्ध ट्रैक्टर लगाकर उपयोग लिया जा रहा था। पाली पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगानाला में रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें गांव के श्रमिक ग्रामीण कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य में रेवाराम यादव 50 वर्ष नामक युवक भी लगा हुआ था। तालाब मे गोदी खोदकर गहरीकरण से निकली मिट्टी को तट बँध में फेंका जा रहा था, जिसमें रेवाराम का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह मिट्टी ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उपस्थित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और पंचायत सचिव, रोजगार सहायक भी पहुंचे। जब तक ट्रैक्टर को हटाया जाता ग्रामीण की दबकर मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना पाली थाने में दी गई। मौका मुआयना, पंचनामा आदि वैधानिक कार्रवाई, पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
* मनरेगा कार्य में नहीं लगा था ट्रैक्टर
ग्राम पंचायत डोंगानाला सचिव ने कहा कि मनरेगा के कार्य में ट्रैक्टर लगाने की बात गलत है। ट्रैक्टर ग्रामीणों ने लगाया था जिनको तालाब से मिट्टी की जरूरत थी, ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाते वक्त दुर्भाग्य से मजदूर के फिसल कर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई है।
पाली थाना प्रभारी चमन सिन्हा ने कहा है कि “मामले में मौके पर मिले साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शीयों के बयान के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.