July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के बालको थाना अंतर्गत परसखोला पिकनिक स्पॉट में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली है। इसकी जानकारी मिलने उपरांत घटनास्थल पर बालको पुलिस पहुंच जांच कार्यवाही कर रही है।
कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाखोला पिकनिक स्पॉट में रोज की तरह ग्रामीण झरने में नहाने पहुंचे थे। जहां उन्होने एक युवक का शव पानी में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद अन्य लोगों के साथ घटना की सुचना बालको पुलिस को दी गई। मृतक के शव से कुछ दूर पर उसके कपड़े, चश्मे, गाड़ी की चाबी के साथ अन्य सामान बरामद हुए है।
मृतक के पास से एक दस्तावेज मिला है, जिसमे उसका नाम विजय कुमार पिता ईश्वर सिंह, पता विजय नगर बताया जा रहा है। बहरहाल मौके पर पहुंच एएसआई चंद्रशेखर वैष्णव एवं आरक्षक संजीव सिंह (826) द्वारा शव के पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है । वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.