February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  ग्राम मोरगा राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत हुए एक सड़क हादसे में चारपहिया वाहन में सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कथित आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बखसरा निवासी हर प्रसाद रात्रे चारपहिया वाहन से अपनी पुत्री को लेने के लिए अंबिकापुर गया था। वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 130 मोरगा के मुख्य मार्ग पर पहुंचे तभी एक टैंकर चालक ने चारपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चारपहिया वाहन में सवार पिता और पुत्री घायल हो गए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.