February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  छत्‍तीसगढ़ का नया शिक्षा सत्र 16 जून से आरंभ हो रहा है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी विद्यालयो में प्रवेश उत्सव मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 18 जून को राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह स्कूल, संकुल, विकासखंड और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश उत्सव के लिए सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला मिशन समन्व्यकों, सभी प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिया गया है। एक उत्सव राज्य स्तरीय होगा, जिसका स्थान अभी तय नहीं हुआ है।
स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी आदेश में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन का मकसद है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में क्वालिटी एजुकेशन दिया जाए। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआती तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
* 10 जून तक स्कूल परिसरों की मरम्मत के निर्देश
स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों, जिला मिशन संचालक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सभी प्रधानाचार्य के लिए निर्देश जारी किए हैं। विद्यालय परिसर और भवन को आकर्षक बनाने, साफ-सफाई, पेंटिंग और मरम्मत जैसे काम 10 जून तक निपटा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
* होंगी विद्यालयो में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत
ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयो में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा सचिव ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में ही प्रभावी हो गई है।
* प्रवेशोत्सव में आ सकेंगे अभिभावक भी
शाला प्रवेश उत्सव को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी विद्यालयो को निर्देशित किया है कि स्कूल खुलने के पहले ही भवनों में साफ-सफाई और मरम्मत करवाए जाए। इसके साथ ही शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से व्यापक प्रसार-प्रसार करें, बैनर-पोस्टर लगाए जाए, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी करवाएं। प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावक को भी बुलाया जाए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.