July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस विभाग की ओर से जिले में अवैध कार्यों पर लगाम लगाने अथक प्रयास किये जा रहे है। जिले के मुख्यमार्गो पर स्थित ढाबा, होटलों व रेस्टारेंट में अनिवार्य सीसीटीवी कैमरा लगाने कहा जा रहा हैं। साथ ही अवैध शराब बेचे जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है।
आहूत बैठक में कटघोरा-बिलासपुर मार्ग, कटघोरा-अम्बिकापुर मार्ग तथा कटघोरा-कोरबा मार्ग पर स्थित ढाबा संचालक शामिल हुए। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने सभी ढाबा संचालकों से ढाबा में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के विषय में जानकारी ली और कहा कि जिस ढाबा में सीसीटीवी नही लगा है वो 30 मई तक अपने ढाबा में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाएं।
कैमरा भीतर तथा मुख्यमार्ग की ओर विशेष तौर पर लगाएं। उन्होने कहा कि निर्धारित तिथि तक तक सीसीटीवी कैमरा नही लगाया गया तो उक्त ढाबा संचालक पर कार्यवाही की जाएगी। बैठक अंतर्गत ढाबा में अवैध शराब बेचने व बैठाकर पिलाने पर भी कड़ी कार्यवाही किये जाने चेतावनी दी। उक्त बैठक में थाना प्रभारी ने ढाबा संचालकों से कहा है कि वारदात रोकने की जितनी जिम्मेदारी पुलिस की है, उतनी ही ढाबा, होटल या फिर दूसरे व्यवसाय से जुड़े लोगों की भी है। ऐसे में यदि उनके यहां कोई संदिग्ध गतिविधि हो तो पुलिस को इसकी समय से जानकारी दें, ताकि बड़ी घटना होने से रोका जा सके।
उक्त बैठक में कटघोरा के काके ढाबा, अनूप ढाबा, तिवारी ढाबा, नायक ढाबा, ग्रीन वेज ढाबा, पंजाब ढाबा, पंजाब फैमिली ढाबा, बाबी ढाबा, कंचन ढाबा के संचालक सहित अन्य मौजूद रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.