July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शर्मा का शव सीएसईबी कॉलोनी कोरबा-पूर्व के आवास में पाया गया। जानकारी के अनुसार श्रीमती जानकी शर्मा क्वार्टर नंबर/569 में अकेले रहा करती थी। कल शाम को उन्हें कॉलोनी में घूमते हुए भी देखा गया था। परंतु आज सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर संदेह के आधार पर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी देकर जब दरवाजा तोड़ा गया तो जानकी शर्मा का शव दिखाई दिया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा लंबे समय तक कोरबा में रहकर विभिन्न अखबारों में अपनी सेवाएं देते रहे। छत्तीसगढ़ के नामचीन पत्रकारों और साहित्यकारों में उनकी गिनती रही हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शर्मा की मृत्यु का वास्तविक कारण क्या है यह पता लगाने सिविल लाइन पुलिस जांच कार्यवाही कर रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.