भाजपा बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने हरियाणा में चुनावी सभा को किया संबोधित*
1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल आज हरियाणा के रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अनाज मण्डी कोसली में आयोजित भाजपा के चुनावी सभा विजय संकल्प सभा को भाजपा बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने संबोधित किया | केंद्रीय मंत्री नितिन गड्करी इस सभा के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए | भाजपा बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा की मोदी जी जैसा चाय बेचने वाला साधारण व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और मेरे जैसा एक साधारण गांव,गरीब,किसान का बेटा जिसकी कोई राजनीतिक पृष्टभूमि भी न हो उसको लोकसभा प्रत्याशी बनाया जा सकता है ये सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है |

भारतीय जनता पार्टी बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने सभा में रोहतक लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविन्द शर्मा के पक्ष में मतदान का आह्वान किया.उन्होंने इस दौरान कहा कि भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार के कारण छत्तीसगढ़ का विकास पुरी तरह से थम सा गया था।अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता के पास भाजपा की मजबूत सरकार है.पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है.वहीं डबल इंजन सरकार के कारण केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाए भी जन जन तक पहुँच रही है | हम सबका संकल्प विकसित राष्ट्र का निर्माण करना है। जिसके लिये यहां की जनता ने अपना मन बना लिया है। इस दौरान सुरेश यादव,नगर मंडल अध्यक्ष जगदलपुर सुरेश गुप्ता,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री दंतेवाड़ा ओम सोनी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दंतेवाड़ा राहुल असरानी समेत सभा में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए |


