July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा से दर्शनीय पिकनिक स्थल सतरेंगा जाने वाले मार्ग पर ग्राम गड कटरा के पास एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा हैं की उक्त वाहन में 20 से 30 लोग सवार थे। सभी पिकनिक स्थल ग्राम सतरेंगा से शादी कार्यक्रम में शामिल होने दीपका क्षेत्र जा रहे थे। वाहन में सवार लोगो को चोटें आई हैं, जिन्हें गांव वालों की मदद से पास के असपताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । इस घटना में 65 वर्षिय कोदो राम नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जिस जगह पर घटना हुई वहां पर एक सकरा पुल है। जिस पर रेलिंग भी नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस स्थान पर सड़क दुर्घटना हो चुकी है। पुल सकरा होने के साथ-साथ इस स्थान पर एक अंधा मोड़ भी है जिस वजह से भी कई वाहन अपना नियंत्रण खो देते हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.