कोरबा विशाखापटनम और मालगाड़ी एक ही पटरी पर हुई आमने सामने- टला बड़ा हादसा
1 min read



कोरबा विशाखापटनम और मालगाड़ी एक ही पटरी पर हुई आमने सामने- टला बड़ा हादसा
* चालक की सूझबूझ से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
त्रिनेत्र टाईम्स कोरबा अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे की लापरवाही ने सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे मे डाल दी थी, परंतु चालक की सूझबुझ से यात्रियों की जान बच गयी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार कोरबा से विशाखापटनम जा रही ट्रैन जब चांपा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची ही थी की सामने से एक मालगाड़ी उसी पटरी पर धड़धड़ाते आ रही थी, चालक को समझने मे देर नहीं लगी और उसने सामने से आ रही ट्रेन को रोकने का संकेत देकर रोक दिया। इससे बड़ा हादसा तो टल गया, लेकिन अब सवाल यह उठता है की यह किसकी लापरवाही है, जिसने सैकड़ों यात्रियों की जान सांसत मे डाल दी। इस घटना की जानकारी होने के बाद रेलवे ने क्या कार्यवाही की इसकी जानकारी नहीं हो पायी है, बहरहाल सभी यात्री सुरक्षित है।


