कोरबा महादेव M-100, M-151 पैनल से आईपीएल में सट्टा संचालित करने के आरोप में छत्तीसगढ, महाराष्ट्र एवं हरियाणा निवासी 07 अंतर्राज्यीय कथित सटोरियो को गोवा से किया गिरफ्तार



* 01 सटोरिये को कोरबा से तथा उसके निशानदेही पर 07 सटोरियों को गोवा से किया गया गिरफ्तार
* सटोरियों को खाता उपलब्ध कराने वाले 04 लोगों को कोरबा से किया गिरफ्तार
* त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा पुलिस ने महादेव ऑर्गेनाईजेशनल इनपुट पर की कार्यवाही
* गोवा में बैठकर महादेव पैनल M-100, M-151 आई.डी. पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालन का आरोप
* पकड़े गए अंर्तराज्यीय कथित सटोरियें मे छत्तीसगढ़ के 04, महाराष्ट्र के 02 एवं हरियाणा का 01 निवासी
* कब्जे से लैपटॉप 13 नग, स्मार्ट मोबाईल फोन 48 नग, 26 पास बुक, 14 चेक बुक तथा 40 एटीएम किया गया जप्त
* गिरफ्तार कथित सटोरियों से पैनल संचालन हेतु उपयोग किये जाने वाले कुल 135 बैंक खातों की जानकारी हुई प्राप्त
* सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 जोड़ने धारा 420, 120 (बी) भादवि० एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध
* सटोरियों के विभिन्न बैंक खातों मे लगभग 100 करोड़ से अधिक का पाया गया लेनदेन
* पुलिस के द्वारा अलग-अलग बैंकों के 84 खातों को कराया गया फ्रीज जिसमे 30 लॉख रूपये को कराया गया होल्ड कराया
* साइबर सेल द्वारा विभिन्न बैंक खातों की मिली जानकारी
कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को आईपीएल क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 273/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 के प्रकरण में ऐंटी सायबर सेल तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि डीडीएम स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति द्वारा लोगों से ऑनलाइन आईपीएल में सट्टे का दाव लगाने के लिए लोगों से पैसा लेकर उनके दाव लगवा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर कथित आरोपी को पकड़ा गया उसके कब्जे से मोबाइल फोन मिला, कथित आरोपी द्वारा अवैध रूप से मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा खेलने एवं खिलाना मिला। उसके मोबाइल में कई बैंकों के खाते एवं उसके मोबाइल के व्हाट्सएप में ग्रुप बनाकर कई लोगों से पैसे का लेनदेन करते मिला उक्त व्यक्ति से इस संबंध में पूछा गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया।
साइबर सेल टीम के द्वारा आरोपी के व्हाट्सएप एवं उसके बैंक खातों का बारीकी से अध्ययन किया गया जिस पर उसके द्वारा कई अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांजैक्शन मिला। गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी गोवा में बैठकर महादेव एप्प पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में टीम बना गोवा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा गोवा पहुंच कर कथित सटोरियों की पतासाजी करते हुए उनको लोकेट किया गया जो कि गोवा के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट की रेकी कर प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही की गयी। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 04 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।
उनसे कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान महादेव M-100 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया। उनके निशानदेही पर एक अन्य गिरोह से कुल 03 कथित सटोरियों को पकड़ा गया। उनके द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान महादेव M-151 आई.डी. पैनल के माध्यम से सट्टा का संचालन करते पाया गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर ऑन लाईन सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया।
उनको गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 13 नग लैपटॉप, 48 नग मोबाईल फोन, 26 नग विभिन्न बैंकों के पास बुक, 14 नग विभिन्न बैंकों के चेक एवं 40 नग एटीएम कार्ड जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
उनके 26 नग विभिन्न बैंकों के पास बुक, 14 नग विभिन्न बैंकों के चेक एवं 40 नग एटीएम कार्ड जप्त कर साइबर सेल के द्वारा उसमें जांच की जा रही है जांच के दौरान अलग-अलग बैंकों के कुल 84 खातों को होल्ड/फ्रीज कराया गया। उन बैंक खातों में लगभग 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन होना पाया गया है, इनमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेविट फ्रिज कराया गया जिन बैंक खातों मे लगभग 30 लॉख रूपये होल्ड कराया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा जांच में पाया गया कि कोरबा जिले के कुछ लोगो द्वारा किराये पर बैंक खातें उनको उपलब्ध कराये जिनमे 04 लोगो को कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कि धारा 08 के तहत् विधिवत् कार्यवाही की गयी।
उक्त सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07.08 जोडने धारा 420, 120 (बी) भादवि० एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रहीं है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल, सायबर सेल से प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी, लक्ष्मी कुर्रे, प्र.आर. गुनाराम सिन्हा, चंद्रशेखर पांडे, राजेश कुमार, आर. प्रशांत सिंह, रवि चौबे, विरकेश्वर प्रताप सिंह, डेमन ओगरे, रितेश शर्मा आलोक टोप्पो, सुशील यादव, म.आर. रेनू टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

