एकाएक आग लगने से दहक उठी चलती कार



* पिता-पुत्र बचे बाल-बाल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल में हसदेव बराज के ऊपर ध्यानचंद चौक के समीप चलती कार में अचानक आग लग जाने से पूरी कार दहक उठी और कार देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार को जलती देख आसपास के राहगीर वहां इकट्ठे हो गए हालांकि किसी भी प्रकार की अनहोनी की जानकारी नहीं मिली है, बताया जा रहा है कि कार में आग लगते ही कार में बैठे पिता-पुत्र ने तत्काल कार से उतर कर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार हसदेव बराज पर दर्री से कोरबा की ओर आ रही स्विफ्ट डिजायर कार CG 12 AN 4455 में सरदार वल्लभभाई पटेल नगर निवासी संजीव जायसवाल अपने पुत्र सहित थे कि अचानक ध्यानचंद चौक में उनकी कार आग से एकाएक धधकने लगी, आग लगते देख कार में बैठे पिता-पुत्र तत्काल कार से उतर दूर दौड़ गए।
उक्त कार में आग लगने की सूचना मिलने पर सीएसईबी व बालकों की अग्निशमन वाहन घटनास्थल पहुंचे किन्तु तबतक कार लगभग जल चुकी थी और आग की अंतिम स्तिथि पर काबू पाया। कार में आग लगने की सूचना पर दर्री पुलिस भी पहुंची और जांच कार्यवाही में लग गयी उक्त कार में आग कैसे लगी अभी अधिकृत तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता किंतु उल्लेखनीय हैं की चलती कारो में एकाएक आग लगने की यहां अनेक घटनाएं घटित हो चुकी हैं कारो के जलने के सिलसिले में सबसे अधिक वारदाते मारुती की कारो में हुई हैं इस संबंध में कुछ मालिकों से बात करने पर उन्होंने रोष पूर्ण ढंग से बताया की यहां वाहनों की मरम्मत और रखरखाव में सर्वाधिक लापरवाही इन्ही कारो के संबंध में हो रही हैं चलती कारो में एकाएक आग लगने की बढ़ती घटनाओ से कार मालिकों में दहशत व्याप्त हैं।

