February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाये जा रहे सवाल
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा खदान में निर्माणाधीन बंकर का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। घटना के वक्त कर्मचारी भोजन अवकाश पर गए थे, इसलिए किसी तरह की अप्रिय घटना टल गई। इस घटना से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (एसईसीएल) की मेगा परियोजना कुसमुंडा में एक बंकर का निर्माण किया जा रहा है। ताकि कोयला को सीधे कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से ऊपर भेजा जा सके। बंकर का निर्माण कार्य एक निजी कंपनी के द्वारा लगभग 450 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। बताया जा रहा हैं की दोपहर लगभग 1.30 बजे बंकर के अंदर एक पुल्ली नुमा लोहे की भारी भरकम पुल्ली ऊपर से नीचे की ओर गिरने लगी और लोहे के लगे बड़े स्लैब उससे धक्का लगने पर अपने स्थान से खिसकने लगा। इसकी वजह से बंकर का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारों का कहना है कि वेट बैलेंसिंग में अनियमितता होने की वजह से पुल्ली ऊपर से नीचे की ओर गिरा। घटना स्थल पर लगभग 15 मजदूर कार्य कर रहे थे, पर भोजन अवकाश होने की वजह से सभी बाहर निकल गए थे। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा गंभीर दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
घटना के बाद एसईसीएल के अधिकारी स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उक्त निर्माण कार्य एसईसीएल के अधिकारियों की उपस्थिति में कराया जा रहा है, पर कार्य किस गुणवत्ता के आधार पर हो रहा है, इसका अंदाजा पुल्ली गिरने की घटना से लगाया जा सकता है। कोयला कर्मियों का कहना है कि एसईसीएल प्रबंधन को केवल उत्पादन से ही सरोकार रह गया है। वहीं इस घटना को लेकर विभागीय व ठेका कंपनी के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.