July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में एक कंपनी के डिलवरी ब्वाय ने उसके साथ लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। उसने बताया हैं की उससे 37 नग पार्सल व नगदी रकम की लूट की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करतला थानान्तर्गत ग्राम औराई में विवेक कुमार चौहान (22 वर्ष) नामक युवक निवासरत है। जो एक्सप्रेस वीस्ट नामक कंपनी में कार्यरत है। उसने पुलिस को बताया की 18 मई की दोपहर लगभग 1 बजे वह ग्राम मौहारभाठा से ग्राम बेहरचुआ सामान डिलवरी करने जा रहा था। इस दौरान बाजार चौक बेहरचुआ के पास उसे एक व्यक्ति मिला। उसने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके बैग से 37 नग पार्सल व 4462 रुपए लूटकर फरार हो गया।
पीड़ित के अनुसार मौहार मोड़ के पास सामने से एक स्कूटी में दो लोग आए। उन्होंने उसकी मोटर साइकिल को ठोकर मारकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। फिर वहां से भाग निकले। वह सड़क पर गिर गया। मोटर साइकिल को उठाकर वह ग्राम बेहरचुआ जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.