February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* वाणिज्य की छात्रा कुमारी शबनम खातून ने कोरबा जिले की मेरिट लिस्ट में बनाया छठवां स्थान
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल के हृदय स्थल दर्री रोड में स्थित श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। वाणिज्य संकाय की छात्रा कुमारी शबनम खातून ने कोरबा जिले की मेरिट सूची में 6वां स्थान प्राप्त कर पूरे स्कूल को गौरवान्वित किया है।
हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात् श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्राचार्या ने जानकारी देते हुए बताया कि वाणिज्य एवं विज्ञान दोनों संकाय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। छात्र-छात्राओं ने पूरे स्कूल को गौरवान्वित किया है। वाणिज्य संकाय की छात्रा कुमारी शबनम खातून ने हायर सेकंडरी में 93% अंक प्राप्त कर कोरबा जिले की मैरिट सूची में 6वां स्थान एवं स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा कुमारी मीनल गोधवानी एवं कुमारी श्रेया शुक्ला ने 88.8% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुमारी पायल निर्मलकर 86.8% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।
इसी तरह वाणिज्य संकाय की अन्य छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसी तरह विज्ञान संकाय (गणित) में कुमारी तान्या जगतवानी ने 85.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही।कुमारी नूतन साहू ने 79% प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं लक्ष्य टंडन ने 66% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान बनाया। विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान) में कुमारी आंकाक्षा सोनी 77.6% अंक के साथ प्रथम, कुमारी सुहानी अग्रवाल़ एवं कुमारी प्रीति भास्कर ने 71.2% अंक के साथ द्वितीय और कुमारी निकिता पटेल 70.4% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।
हाई स्कूल के भी छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट परिणाम देकर शाला का मान बढ़ाया हैं। कक्षा 10वीं में कुमारी साईका सिद्धिकी एवं कुमारी बरखा रानी अग्रवाल दोनों छात्राओं ने 93.33% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही। इसके अलावा कुमारी अनामिका कलवानी 91.66% अंक के साथ द्वितीय एवं जिलान कुरैशी 87% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर रही।
अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सी.ए. अखिलेश अग्रवाल, सचिव सी.ए. त्रिलोकी नाथ बजाज, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंघल अन्य सभी पदाधिकारियों एवं शाला की प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी ने छात्र-छात्राओं की सफलता के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.