February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* वीडियो की जानकारी को पुष्टि करने में जुटा वन विभाग
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र के डी जे सांगा में एक साथ चार बाघों के विचरण करने का दावा किया जा रहा हैं। किये गए दावा अनुसार सड़क पार करते हुए इस बाघों के साथ शावक भी नजर आए हैं। जिसका सोशल मीडिया पर वीडिओ वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए वन विभाग साक्ष्य जुटाने में लगा हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात का उल्लेख किया है कि ग्राम पहाड़गांव निवासी के यहां शादी थी। जिसमें शामिल होकर रात लगभग 9.30 बजे ग्राम पंचायत जेमरा के सरपंच व एक ग्रामीण मोटर साइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रामटॉक जंगल के छिंदपहरी क्षेत्र एवं सपलवा रोड के तिराहे के पास उन्हें ये बाघ दिखाई दिए। दूर से वाहन का हार्न बजाने के बावजूद वे टस से मस नहीं हुये। यहां से दोनों व्यक्तियों ने अपने गांव आकर पंचायत के लोगों को इस बाबत जानकारी दी। इस संबंध में कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि खबर की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे है, इसके बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा।
किन्तु इस आशय की जानकारी मिलने के बाद उस क्षेत्र में अजीब सी दहशत भरी बदहवासी फैल गयी हैं। यहां यह बात विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं की कोरबा जिले का अधिकांश भू-भाग सघन वनो से एवं कल-कल बहती जलधाराओं से आच्छादित रहा हैं। यही वजह हैं की इस क्षेत्र में निवासरत वन्यप्राणिओ में खतरनाक, आक्रमक, प्रजाति के वन्य प्राणीयो की उपस्थिति भले ही हो, किंतु आजतक मानव जनजीवन को हानि पहुंचाने की किसी उल्लेखनीय घटना का जिक्र नहीं उभरा हैं। किंतु अब यह देखा जा रहा हैं की अपने आश्रयस्थलों से विरक्ति इन्हे खूंखारता की और संभवतः धकेल रही हैं, और अब इनका विचरण शहरी क्षेत्रों की और बढ़ रहा हैं, जो की चिंतनीय हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.