July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* अचानक तबीयत बिगड़ने पर कुछ दिन पहले कोरबा जेल में किया गया था तबादला
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिला जेल में चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। धोखाधड़ी के मामले में वह जगदलपुर जेल में बंद था, जिसे तबीयत बिगड़ने पर कोरबा जेल शिफ्ट किया गया था।
जानकारी के अनुसार मूलतः कोलकाता निवासी विचाराधीन कैदी लंबे समय से बीमार चल रहा था। कोरबा लाने के बाद भी उसका इलाज जारी था। बताया जा रहा है की उसका बीपी और हार्ट का इलाज चल रहा था।
इसी बीच गुरुवार को अचानक शाम 5 बजे जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल आनन-फानन में उसे जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी है।
वह चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर था। जिस पर ठगी के कई आरोप लगे थे। जगदलपुर में मामला चल रहा था, जहां प्रकरण खत्म होने के बाद कोरबा जेल में शिफ्ट किया गया था। बालको थाने में 2015 में मृतक के खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.