July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के ग्राम चचिया के पास चलती कार में आग लग गई, इस हादसे में छाल निवासी शिक्षक की झुलसने से मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले मे मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के करतला थाना ग्राम चचिया के लुढुखेता मोहल्ला के पास रोड पर एक कार गुजर रही थी। जिसमे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा हैं की कार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक जगत राम बहेरा चला रहे थे, जो आग की चपेट में आ गए। बचने के प्रयास में बाहर निकलने के बाद कार के पास ही जगत राम की मृत्यु हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह कर्नचारी सहित मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया भी कर्नचारी सहित घटनास्थल पहुंचे, जहां निरीक्षण करने पर कार में खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई गई। करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह के मुताबिक संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने से हादसा हुआ है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.