February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* पुरी ओडिशा से आए पुजारियों ने विधि-विधान से किया पूजन
* भव्य कलश यात्रा के साथ समारोह का हुआ शुभारंभ
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 31 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोकुल नगर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भ्राता बलभद्र और भगिनी सुभद्रा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्ति को ओडिशा से लाया गया है। ओडिशा पुरी से आए पुजारी संजय नंद शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई गई।
एक दिन पूर्व मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकली गई, जिसमें कॉलोनी की महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। सभी पूजन कार्यक्रम बालेश्वर पुरी ओडिशा से आए पुजारी संजय नंद शर्मा, सुधांशु शेखर नंदा, मुकेश कुमार पाठक व वृंदावन से आए भागवत कथा प्रवक्ता आशुतोष कृष्णा ने संपन्न कराया। पूजन के बाद भोग प्रसाद का वितरण किया गया। कॉलोनी के सभी सदस्यों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। आयोजन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सभी सदस्यों ने बढ़-चढक़र अपनी भागीदारी निभाई। इसके पूर्व हनुमान जयंती के दिन 23 अप्रैल को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हनुमान मूर्ति की भी प्राण-प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान से कराई गई। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.