बैसाख कृष्ण पक्ष माह की अमावस्या पर श्री सप्तदेव मंदिर में मंगलपाठ सम्पन्न



बैसाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या को श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में मॉ श्री राणीसती दादी जी का संगीतमय मंगलपाठ किया गया।
Trinetra times Korba इस दिन मंदिर में दादी जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया एवं इस अवसर पर उपस्थित मंगलपाठी बहनों ने अपने पूर्ण परिधान नथ, चूडा चुनडी के साथ मंदिर में आकर दोपहर 4.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक श्री राणीसती दादी चरित मानस का संगीतमय भव्य मंगलपाठ किया जिसका उपस्थित समस्त भक्तजनों नेे मंगलपाठ का भरपूर पुण्य लाभ लिया। मंगलपाठ के समापन के पश्चात रात्रि 7.00 बजे भगवान को भोग लगाकर भगवान की आरती की गई तथा प्रसाद वितरित किया।
श्री सप्तदेव मंदिर के पंडित बी.एल. शर्मा ने बताया कि एैसी मान्यता है कि बैसाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन स्नान दान करने से तथा पितरों की आत्मा की शांति के लिये तर्पण एवं कर्मकाण्ड करने से पुण्य मिलता है।

