July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा भारतीय उद्योग व्यापार मंड़ल के राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी की एक बैठक दिनॉक 10 मार्च को नई दिल्ली के कॉन्स्टीटयूशन क्लब में आयोजित है इस हेतु राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी के सदस्य एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंड़ल छ.ग. प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मोदी जी कोरबा से दिल्ली रवाना हो गये है। बैठक में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर वृहद चर्चा की जायेगी एवं निर्णय लिये जायेगेंः-

1. आयकर कानून की धारा 43 बी (एच) मे एम.एस.एम.ई के लिये किये गये संशोधन पर विचार।
2. केन्द्रीय सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से दिये जाने वाले
दाल, आटा, तेल आदि के कारण बाजार पर पडने वाले विपरीत प्रभाव पर विचार।
3. केन्द्रीय माल एवं सेवाकर की लिमिट 10 करोड की जगह 5 करोड करने पर विचार।
4. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम कानून की जटिलताओं पर विचार।
5. जी.एस.टी. के प्रावधानों पर विचार एवं निर्णय।

अशोक मोदी जी ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंड़ल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, चेयरमेन प्रहलाद खण्डेलवाल, राष्ट्रीय संयोजक पवन कुमार इत्यादि के साथ साथ बडी संख्या में अन्य प्रदेशो से आने वाले व्यापारियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.