July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   ***अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिनॉक 9 एवं 10 मार्च 2024 को वृंदावन में आयोजित है जिसकी वृहद तैयारियॉ कर ली गई है उक्ताशय की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी जी ने दी।

मोदी जी ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रदेश के अध्यक्ष श्री नेतराम अग्रवाल के साथ साथ लगभग 400 पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी जिनके मार्गदर्शन में आने वाले समय में देश के अग्रवाल समाज द्वारा संगठित होकर किये जाने वाले कार्य एवं समाज की दिशा निर्धारित हो इन विषयों पर गहन विचार एवं इसे क्रियान्वित किये जाने हेतु वृहद विचार विमर्श किया जायेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.