July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  लोकसभा से भाजपा सांसद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय जी जब से कोरबा पहुंची है। तब से कार्यकर्ताओं से लेकर सभी पदाधिकारी में काफी उत्साहित दिख रहे हैं। लगातार कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी के साथ बैठक चुनाव की रणनीति वह क्षेत्र के विकास के बारे में चर्चा की जा रही है। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर आम जनता ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को अपना समर्थन दिया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में इस बार कमल का फूल खिलेगा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के डिजिटल पत्रकार भी भाजपा में शामिल हुए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्य को कोरबा लोकसभा की जनता ने मिल का पत्थर माना है, मोदी सरकार जन सेवा पिछले 9 सालों से कर रही है। क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्य को बखूबी जानती है।

लगातार जनसंपर्क वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक इसी कड़ी में दिनांक 7 मार्च 2024 को कोरबा लोकसभा से भाजपा सांसद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय जी का कोरबा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, कोरबा जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी, उपाध्यक्ष सैय्यद रियाज फिरोज उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.