श्री सप्तदेव मंदिर में श्री महाशिवरात्रि पर्व में ’’ महारूद्राभिषेक ’’ कार्यक्रम




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनॉक 08.03.2024 दिन शुक्रवार को श्री सप्तदेव मंदिर में ’’ महाशिवरात्रि ’’ पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा।
मंदिर में इस दिन प्रातः 6 बजे से ही भगवान शिव जी का पूजन अभिषेक प्रारंभ हो जायेगा एवं प्रातः 8.00 बजे भगवान श्री शिव जी का ’’रूद्राभिषेक’’ किया जायेगा तत्पश्चात 11.00 बजे हवन किया जायेगा भगवान की आरती की जायेगी एवं प्रसाद वितरित किया जायेगा।
श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त भक्तजनो से सविनय आग्रह किया है कि इस अवसर पर मंदिर में पधारकर महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक में सम्मिलित होकर पर्व का पुण्य लाभ अर्जित करें।

