December 8, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स वाराणसी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी को हताश व निराश बताया। बोले, विपक्षी गठबंधन ठगबंधन है। राहुल गांधी की गाड़ी के आगे कोई नहीं, पीछे कोई नहीं। राहुल गांधी हताश और निराश हैं। जिस यूपी ने नेहरू-गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों के लिए वोट मिलता था, सीटें जीतते थे, आज वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं। इससे तय है कि यूपी से उनकी विदाई हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री चंदौली व वाराणसी की क्लस्टर मीटिंग में शामिल होने के लिए आए हैं। चंदौली रवानगी से पूर्व उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। बीजेपी को 370 से अधिक सीट दिलाने के लिए लक्ष्य रखा जाए। आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में सभी 80 सीटे जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। तीसरी बार मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा। बोले, राहुल गांधी हताश और निराश हैं। ऐसा व्यक्ति क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए ऐसी बातें कहीं, जिससे हमें बहुत दुख हुआ। सोनिया जी को भी कई बार चेताया गया, लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी की। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन को ठगबंधन बताया। कहा कि धार्मिक स्थलों का विरोध करना कांग्रेस पार्टी की आदत है। राम जी के खिलाफ टिप्पणी करना, सनातन धर्म को कुचलने की बात करना, उत्तर दक्षिण को अलग करने की बात करना, टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोगों का समर्थन करना। इससे यह जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी की यह सोच कैसी है।

कर्नाटक से कांग्रेस उम्मीदवार के राज्यसभा चुनाव जीतने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं, लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ नहीं बोलते, बल्कि छिपाने का काम करते हैं। यह कैसी सोच है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार इतनी भी सीट नहीं जीत पाएगी की नेता प्रतिपक्ष बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.