आदिवासी शक्तिपीठ में 14 हवें स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री अरुण साव जी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे साथ ही माननीय श्री लखन देवांगन जी कैबिनेट मंत्री श्रम एवं उद्योग विभाग सहित माननीय श्री जय सिंह जी अग्रवाल पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्व आपदा प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन एवं कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी श्री राज किशोर प्रसाद जी महापौर नगर पालिका निगम कोरबा श्रीमती शिव कला कंवर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा मुख्य रूप से उपस्थित रहे उपरोक्त गरिमा मई कार्यक्रम में भारी संख्या में आम नागरिक बंधु सामाजिक बंधु और सर्व समाज के प्रमुख उपस्थित रहे उपस्थित दर्शक दीर्घा सहित मंचस्थ अतिथियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शक्तिपीठ के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की शक्तिपीठ की ओर से संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने अपने उदबोधन शक्तिपीठ के सर्वांगीण विकास और विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए अपनी मांग रखी मुख्य अतिथि के आसंदी से माननीय श्री अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उदबोधन में 14 वे स्थापना दिवस की बधाई सहित आदिवासी समाज के प्रति सरकार की सोच को एवं उनके रूडी प्रथा एवं रूढ़िजन्य परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन सहित आदिवासियों के प्रति चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और भविष्य में आदिवासी समाज को आश्वस्त किया कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का परिपालन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन श्री निर्मल सिंह राज ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शक्तिपीठ के संरक्षक मंडल सहित समस्त पदाधिकारी ,,जंगो राइतार मातृशक्ति संघ शंभू शक्ति सेना के समस्त पदाधिकारी शासकीय सेवक संघ अधिकारी एवं कर्मचारी समस्त समाज के प्रमुख डॉक्टर इंजीनियर का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा।

