March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाईम्स   रायपुर:भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। इनमें से कुछ नाम काफी चौंकाने वाले हैं।
भाजपा ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया है उनके नाम इस प्रकार हैं।

सरगुजा से चिंतामण महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पाडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोरबा से सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग। जांजगीर से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

अब इन प्रत्याशियों के बेकग्राउंड की बात की जाए तो बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए महेश कश्यप विश्व हिंदू परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। भाजपा के ज़नजाति मोर्चा के वतर्मान जिला अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने प्रदेश के केवल दो ही सांसदों को दुबारा मैदान में उतारा है। राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल। इनके अलावा रायगढ़, सरगुजा और बिलासपुर के सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया था। इनमें से तीनों जीत गए हैं और छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.