कोरबा एसईसीएल कुसमुंडा से लोहे की प्लेट चोरी करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार








* लोहे का 24 नग प्लेट की गयी जप्त
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुंडा ने अपने मातहत कर्मचारियों के साथ अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की।
इस कड़ी में 01 मार्च को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह प्रधान सुरक्षा प्रहरी के पद पर एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में पदस्थ है। 01 मार्च को प्रातः 04 से 05 बजे लगभग पेट्रोलिंग ड्यूटी में वैशालीनगर पुराना पेट्रोलपंप के पास सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में खड़ें वाहन के तरफ जाने लगा तब वाहन चालक लोग इसे देखकर अपने-अपने वाहन में एसईसीएल खदान का 25-30 नग लोहे का प्लेट को लेकर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पतासाजी हेतु मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल हमराह स्टाफ रवाना हुए उन्हें शिव मंदिर विकास नगर एक होटल के पास 02 संदेही व्यक्ति मिले। विधिवत मुखबीर पंचनामा तैयार कर उक्त दोनो संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर मेमोरैंडम कथन पर विधिवत् माल मुल्जिम बरामद किया गया। उनको गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, उप निरीक्षक डी.आर. ठाकुर, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 608 विष्णु पाटले व आरक्षक 486 धीरज पटेल की मुख्य भूमिका रही।





