अपर कलेक्टर प्रदीप साहू को दिया गया जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का दायित्व
1 min read

Trinetra Times कोरबा, 2 मार्च । छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर का आदेश कमांक/एफ 1-08/2024/20-2 नवा रायपुर, दिनांक 26.02.2024 के तहत् जी.पी. भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा को निलंबित किया गया है।
अतः प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से शासन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा की पदस्थापना होने तक प्रदीप कुमार साहू, अपर कलेक्टर कोरबा को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा का दायित्व सौंपा।
