July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* पुलिस इलेवन को 75 से हराया
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के 19वें वर्ष के फाइनल मुकाबले को जीतकर बालको इलेवन लगातार दूसरे वर्ष प्रतियोगिता की विजेता टीम बन गई। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बालको इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम के लगातार विकेट गिरने से दबाव में आ गई। निर्धारित ओवर में टीम 163/9 रन ही बना सकी। इस तरह 75 रन के अंतर से बालको इलेवन ने फाइनल मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं पुलिस इलेवन की टीम उप विजेता बनी।
शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के साथ ही मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार ज्योतिस सिन्हा को दिया गया। प्रतियोगिता के बेस्ट बेट्समेन का पुरस्कार संजय कुर्रे, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार पी. राजा व बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार अजय दास को दिया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.