July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाईम्स कोरबा जिला पुलिस ने एक हत्या के मामले को सुलझाने में सफलता मिली है। करतला थानांतर्गत ग्राम नवाडीह सेंदरीवाली निवासी अमित साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने कुल तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो उसी ग्राम के निवासी है।
बताया जा रहा है, कि उन्होंने लूटपाट और फिरौती की मंशा से वाहन चालक अमित साहू को गनियारी के जंगल में बुलाया, चूंकि कथित आरोपी उसी ग्राम के निवासी थे, इस कारण उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए।
इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस 15 दिनों तक ग्राम नवाडीह सेंदरीवाली में ही रहकर छानबीन करती रही। पुलिस की पांच अलग-अलग टीमों ने जांच-पड़ताल की, जिसके बाद ग्राम सेंदरीपाली से एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया गया दूसरा कथित आरोपी को रायपुर से पकड़ा गया जबकि तीसरे कथित आरोपी को नेपाल बाॅर्ड से गिरफ्तार किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.