February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा    नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के प्रयासों के बाद 11 माह बाद बुलाई गई सामान्य सभा आज खास रही। शहर के महापौर राजकिशोर प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने जादुई पिटारा दिया। जिसकी चर्चा कुछ समय से शहर में हो रही थी। इस जादुई पिटारे में गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा था।

नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान कहा कि यह तोहफा शहर की जनता महापौर को काफी समय से लौटाना चाह रही थी। महापौर ने कोरबा शहर को 15 साल पीछे ढकेल दिया है। कांग्रेस के महापौर ने अपने कार्यकाल के साथ जनता को जनसुविधाओं के नाम पर गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा ही दिया है।

शहर की जनता महापौर की कार्यशैली से त्रस्त हो चुकी है। कमीशनखोरी की चर्चा हर वार्ड में होती है। एक नल कनेक्शन भी जनता को बगैर कमीशन के नही दिया जा रहा है। जनता महापौर से इस कदर त्रस्त हो चुकी है कि कुछ समय पहले बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण जनता ने उन्हें कचरा गोदाम में ही बंद कर दिया था।

शहर में नालिया बजबजाती रहती हैं मगर महापौर अपने कक्ष में आराम फरमाते हैं। गर्मी आ चुकी है। शहर में साफ पीने के पानी के लिए लोग त्रस्त हैं। गंदा पानी, चारो ओर व्याप्त गंदगी से जनता बीमार पड़ रही है। मगर महापौर को इससे कोई सरोकार नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जादुई पिटारा शहर की सच्चाई को बयां कर रहा है। नगर निगम के महापौर लाखे दावे कर लें लेकिन जनता गंदा पानी, राखड़, बजरी और बजबजाती गंदगी से परेशान है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.