July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में बैंकों में औचक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।
थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षागार्ड की जांच, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, बैंक के ग्राहक को बैंक में पैसा निकालकर बीच में कहीं भी ना रुके सीधे घर पहुंचे, लापरवाही पूर्वक पैसे को गाड़ी में ना छोड़े, बैंक या आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, बैंक में आए लोगों को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना आदि शामिल है।
पुलिस के टीम के द्वारा बैंकों में हो रहे डकैती उठाईगीरी एवं फ्रॉड को देखते हुए पुलिस के द्वारा बैंकों के दीवाल पर पैंपलेट के माध्यम से बैंकों में होने वाले उठाईगीरी, लुट, चोरी एवं डकैती से सावधान रहने के लिए बैंक एवं एटीएम में पैंपलेट लगाया गया। पुलिस टीम के द्वारा बैंकों में आने वाले ग्राहकों को सजग रहकर पैसे निकालने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस के द्वारा शाखा प्रबंधकों व कर्मचारी के साथ सुरक्षा पर चर्चा कर बैंक के अंदर/बाहर और सड़क तक फोकस करने सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने और सीसीटीव्ही फुटेज सहेज कर रखने कहा गया। पुलिस टीम ने बैंकों के सायरन और बैंकों में आगजनी से बचाव के उपकरणों का भी जायजा लिया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.