July 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


Trinetra Times कोरबा  एसडीएम पाली एवं राजस्व अमला के साथ खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सरायपाली में अवैध रूप से कच्चे ईंट निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। मौके पर काफी मात्रा में ईंट पाया गया है, जिसको लेकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। कई अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों पर जब्ती कार्यवाही की गई है। उपरोक्त लोगों द्वारा पूछताछ में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के लिए ईंट बनाने संबंधित जानकारी दी गई, लेकिन उक्त व्यक्तियों में किसी भी व्यक्ति का नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में नहीं पाया गया है। कार्यवाही के दौरान एक स्थानीय निवासी के घर से लगभग 01 ट्रैक्टर अवैध रूप से भंडारित कोयला भी जब्त किया गया है। उपरोक्त सभी मामलों में अनावेदकों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।
हाल ही में एसईसीएल के दीपका अंतर्गत हरदीबाजार में कोयला चोरी के दौरान खदान में दबकर तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में फिर इस तरह की घटना न हो इस उद्देश्य से कोयला चोरी करने वाले लोगों को समझाइश देने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.