PWD कोरबा के 2 अधिकारी निलम्बित,2 को नोटिस
1 min read

Trinetra Times रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर बड़ी कार्रवाई की है। पीडब्ल्यूडी,कोरबा के दो अधिकारियों sdo एसपी साहू, उप अभियन्ता उपसंभाग -2 कटघोरा राकेश वर्मा को निलंबित कर दिया गया है एवं तत्कालीन ईई ए के वर्मा और एसडीओ उप सम्भाग कोरबा आर एन दुबे को कारण बताओं नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर जवाब देने हेतु निर्देशित किया गया है।
गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सख्त तेवर से महकमे में हड़कंप मच गई है। मंत्रालय से अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता का निलंबन आदेश जारी किया गया है।
