July 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* चार लोगों को फिर किया गिरफ्तार
त्रिनेत्र टाईम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में 25 फरवरी को थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की गयी हैं।
कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए 04 प्रकरणों में कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 45 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया, जप्त कुल 04 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। कोरबा पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करते हुए मिले 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही की गयी।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग की गयी, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक-चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग की गयी, गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही की गयी। लगातार हो रहे दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप, ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे समझाया गया।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। 90 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.