July 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा  छत्तीसगढ़ शाशन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से राजधानी रायपुर में कुछ दिन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने मुलाकात कर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने हेतु मांग रखी थी | इस दौरान पत्र के माध्यम से विधायक चैतराम अटामी के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को आदिवासी अंचल दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सको की कमी के बारे में अवगत कराया गया था | स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी आश्वाशन देते हुए कहा था की जल्द ही आदिवासी अंचल दंतेवाड़ा में यह व्यवस्था की जायेगी और विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया था | जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में विशेषज्ञ चिकित्सको की कमी को पूरा करने हेतु जिला प्रशाशन द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सको की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है और चिकित्सको की नियुक्ति की जा रही है |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.