July 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* आबकारी सहायक आयुक्त के घर की घेराबंदी एसीबी कर मारा छापा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  प्रदेश में चल रही शराब घोटाले की जांच की आंच कोरबा नगर तक पहुंच गयी हैं जिले में अलसुबह एसीबी ने जिला आबकारी अधिकारी सौरभ बक्शी के सरकारी आवास पहुंची है। एन्टी करप्शन ब्यूरो के कोरबा आबकारी में इंट्री के बाद डिपार्टमेंट के अधिकारीयो में हड़कंप मच गई है।
पूर्ववर्ती सरकार में हुए शराब घोटाले में प्रदेश भर में ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। रविवार को शराब कारोबारी और बड़े अधिकारियों के 13 ठिकाने में छापेमारी की गई था। आज एन्टी करप्शन की टीम सुबह-सुबह कोरबा आबकारी अधिकारी के घर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार कोरबा में पदस्थ सौरभ बक्शी के शराब घोटाले में बड़ा किरदार निभाने की आशंका जाहिर की गयी हैं। बहरहाल एसीबी की जिले में इंट्री के बाद सरकारी अधिकारी सकते में आ गए है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.