February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  20 लाख रूपए से अधिक की राशि के गबन के मामले में पाली एसडीएम ऋचा शार्दुल ने डोंगानाला सरपंच को बर्खास्त कर दिया हैं। कोरबा जिले की जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगानाला की पद से बर्खास्त सरपंच की जगह अब पंच श्रीमती जानाबाई धुर्वे को स्थानापन्न सरपंच नियुक्त किया गया है। वे विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से आती हैं।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि डोंगानाला उपसरपंच ने पाली एसडीएम न्यायालय में सरपंच के खिलाफ वाद दायर किया था और मय दस्तावेज एसडीएम को बताया कि सरपंच ने बिना ग्राम सभा बुलाए एवं ग्रामसभा के अनुमोदन बिना 14वें वित्त एवं 15वें वित्त की राशि 20 लाख रूपए से अधिक आहरण कर गबन कर दिया। अनियमितता की शिकायतों पर जांच में व्यापक पैमाने पर अनियमितता पाए जाने और इसके सिद्ध होने पर सरपंच को बर्खास्त करने का आदेश पारित किया है। इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए गए थे। इसके बाद जनपद सीईओ द्वारा यहां स्थानापन्न सरपंच की नियुक्ति कर दी गई है। उपसरपंच अब यहां सरपंच का काम संभालेंगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.