February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टlइम्स   कांकेर। कांकेर लोकसभा अंतर्गत आने वाले भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारियों की बैठक आज भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में आहूत की गई । उक्त बैठक भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम लाभार्थी संपर्क अभियान के क्रियान्वयन हेतु लाभार्थी संपर्क योजना के लोकसभा संयोजक व भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष छत्रप्रताप दुग्गा व सह संयोजक बालोद भाजपा जिला महामंत्री किशोरी लाल साहू द्वारा रखी गई थी।

 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित केन्द्र सरकार ने अंत्योदय के विचार से अपनी योजनाओं बनाई और उसका क्रिन्यावयन भी कर रही है । 2014 में केन्द्र की सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा है । आज देश के प्रत्यके घर में केन्द्र की किसी न किसी योजना के लाभार्थी मिल जायेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की योजनाओं से लाभार्थी हितग्राहियों से संपर्क करने के लिए कार्ययोजना बनाने हेतु यह बैठक आहूत की गई है । यहां उपस्थित सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में केन्द्र की योजना से लाभान्वित लाभार्थियों से सपंर्क करेंगे ।
लाभार्थी संपर्क योजना के लोकसभा संयोजक छत्रप्रताप दुग्गा ने इस योजना के बारे में विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होने कहा कि लोकसभा स्तर पर इस योजना के क्रियान्वयन हेतु कार्यकर्ताओं की टीम बन चुकी है। केन्द्र की प्रत्येक योजनाओं की जानकारी हमें घर-घर पहूंच कर देनी है साथ ही योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर योजना के संबंध में उनसे बातचीत भी करनी है और जिन्हें योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु पहल करनी है।
सह संयोजक किशोरी लाल साहू ने कहा कि 2014 से केन्द्र की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याणकारी कई योजनाओं लागू की है जिनमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना, घर-घर शौचालय, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, र्स्टाटअप योजना, गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन सहित कई योजनाऐं है । जिन योजनाओं की जानकारी निचले स्तर तक नही पहूंची है उसे लोगों तक पहूंचाना है ।
इस बैठक में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, बालोद, गुण्डरदेही, डौडी, सिहावा विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, राजा देवनानी, डॉ देवेन्द्र साहू, अराधना शुक्ला, दिनेश्वरी नेताम,दीपक खटवानी, यशवंत सुरोजिया, दीपांकर दत्ता, रामकुमार रायस्त, अरूण कौशिक, राकेश शर्मा, हेमलता यादव, यशोदी देवी साहू, दंगूराम हिरवानी, डॉ हरिकृष्ण गंजीर, कौशल साहू, पेम साहू, दीपांकर दत्ता, डॉ सुहास राय, अमित दास, जुगल किशोर शर्मा, महावीर उसेण्डी, महावीर सिन्हा, तोमन साहू, शिवकुमार, बाबला मैत्र, तिलक नाग, दानेश्वर मिश्र, रूकदेव यादव, विकास नायक, ईसु जनक आरदे, राधेलाल नाग, उत्तम साहू, सुरेश केशरवानी, मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, कुबल भुसाखरे, उत्तम जैन, ईश्वर कावड़े, रमेश गुजर, महेन्द्र सिंह, मदन मायती, विक्टर जान, टोमेन्द्र मण्डावी, प्रणेश जैन, पवन सोनवर्षा, देवेन्द्र साहू, लवण साहू, प्रतीक ठाकुर, स्वपन तरफदार, राहुल विश्वास, सुरेश देशमुख, रूपेश सिन्हा, डोमन देशमुख मनीष झाा सहित अभियान के मण्डल संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.